Weight Loss Diet Chart In Hindi - डाइट चार्ट जो करे वजन कम



अक्सर वजन कम करने के लिए सबसे पहली चीज़ जो लोग करते हैं वो ये है कि क्या तो वे भूखे रहते हैं या फिर कम खाना शुरू कर देते हैं। पर ऐसा करने से वजन कभी कम नहीं होता है। भूखा रहकर या ना खा कर वजन कम नहीं होता बल्कि हमारे शरीर खोखला हो जाता है, कमजोरी महसूस होने लगती है। वजन कम करने के लिए भूखे रहने की आवश्यकता नहीं बल्कि अपने भोजन में सही एंव पौष्टिक आहार शामिल करने की ज़रूरत है। इसलिए इस लेख में हम आपको ‌weight loss diet chart in hindi के बारे में बताएंगे। वजन कम करने के लिए हमारी पाचन शक्ति मजबूत होनी चाहिए। अगर पाचन शक्ति अच्छी होगी तो हमारे शरीर में फैट जमा नहीं होगा। यदि चर्बी कम होगी तो वजन कम करना भी आसान होगा।

Weight Loss Diet Chart In Hindi

 

Weight Loss Diet Chart In Hindi


वजन कम करने के हमें अपने डाइट चार्ट में ऐसी चीज़ें शामिल करनी चाहिए जिससे पाचन शक्ति मजबूत हो और हमारे शरीर को ऊर्जा मिले। तो हम आपको बताते हैं Weight Loss Diet Chart In Hindi के बारे में जो मोटापा कम करने में आपकी मदद करेगा।

सुबह उठने के बाद -
  • हो सके तो सुबह उठकर बिना ब्रश किए तांबे के बर्तन में रात का रखा हुआ पानी पिएं। ऐसा करने से मुंह की लार पानी के साथ आपके पेट में जाएगी जिससे पाचन शक्ति मजबूत होती है।
  • सुबह तांबे के बर्तन से पानी पीने से वजन कम करने में मददगार होता है।
  • सुबह उठने के बाद आपको तीन - चार गिलास पानी पीना चाहिए।

ध्यान रहे -


कई लोग सुबह उठकर खाली पेट चाय या काॅफी पीते है जो गलत है। चाय या काॅफी खाली पेट नहीं पिनी चाहिए इससे पाचन शक्ति कमज़ोर होती है।

सुबह का नाश्ता -

दिन की शुरुआत नाश्ते से करें। नाश्ते के लिए कुछ विकल्प यहाँ दिए गए हैं :-
  • होल व्हीट टोस्ट के संग वेजिटेबल ऑमलेट
  • दलिया
  • एक सेब या केला
  • पनीर पराठा

मिड माॅर्निंग स्नैक्स -

यदि नाश्ता करने के बाद और दोपहर के भोजन से पहले आपके थोड़ी भूख महसूस होती है तो स्वस्थ नाश्ता चुने जैसे कि - बादाम, मूंगफली या फिर आप मिक्स बीज और नट्स भी खा सकते हैं।

दोपहर का भोजन -

दोपहर का भोजन बहुत महत्वपूर्ण होता है इससे हमें ऊर्जा मिलती है जिसकी हमें पूरे दिन ज़रूरत होती है। दोपहर के भोजन के लिए आप इन चीज़ों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं :-
  • भूनी हुई सब्जियां
  • चपाती
  • दाल
  • दही
  • कच्ची सलाद

ध्यान रहे -


खाने में कच्ची सलाद ज़रूर शामिल करें क्योंकि कच्ची सब्जियों में मिनरल्स, विटामिन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इससे आप ओवरईटिंग का शिकार होने से भी बच सकते हैं।

शाम का नाश्ता -

शाम की छोटी - मोटी भूख के लिए आप कुछ भी हलका - फूलका खा सकते हैं।
  • काॅर्न की चार्ट
  • पाॅपकाॅर्न
  • फल
  • गरम - गरम सूप

रात का भोजन -


रात का भोजन यदि हल्का हो पचने में भी आसान होता है इसलिए रात का भोजन जल्दी करना चाहिए ताकि खाया हुआ अच्छे से पच जाए।
  • उबली हुई सब्जियों का सूप
  • चपाती
  • थोड़ा सा ब्राउन राइस
  • एक आपकी पसंद की कोई सब्जी 

ध्यान रहे - 

खाना खाने के बाद थोड़ा टहलने से भोजन आसानी से पचता है। खा कर कभी लेटे नहीं इससे खाया हुआ पचता भी नहीं है और मोटापा भी होता है। 

सोने से पहले -

रात को सोने से पहले एक गिलास गरम दूध पिएं।

वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट के साथ नीचे दिए गए सुझाव को भी फाॅलो करें ताकि वजन कम करने की यात्रा में आपको सफलता मिले।

1. खाना धीरे - धीरे खाएं -

जल्दी - जल्दी खाने से खाना पचता नहीं है जिससे शरीर में फैट जमा होता है। चर्बी के कारण मोटापा होता है। इसलिए खाना धीरे - धीरे चबाकर खाना चाहिए।

2. माइंडफूल ईटिंग -

माइंडफूल ईटिंग का मतलब है सोच - समझ कर खाने का अभ्यास। ऐसा करने से आप खुद को अधिक खाने से रोक सकते हैं और इससे आपकी पाचन शक्ति भी सुधरेगी।


3. शारीरिक गतिविधियां -

शारीरिक गतिविधियां वजन कम करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दिन में कम से कम‌ 30 मिनट व्यायाम करना आवश्यक है जैसे कि - साईकलिंग, वाॅकिंग, योग, तैरना। व्यायाम से शरीर दुरूस्त रहता है, मांसपेशियां भी मजबूत होती है और वजन कम करने में भी सहायक होती है।

4. नींद -


नींद पूरी ना होने के कारण शरीर के हार्मोन बाधित हो सकते हैं, जिससे हमारी भूख बढ़ती है और वजन भी बढ़ सकता है। 7-8 घंटे की नींद हमारे लिए बहुत ज़रूरी है।

5. तनाव से बचें -

तनाव शरीर को भीतर से खोखला कर देता है। तनाव से केवल शरीर को नुक्सान ही पहूँचता है बल्कि तनाव वजन बढ़ने का एक मुख्य कारण भी हो सकता है।


Conclusion

वजन कम करना एक चुनौतीपूर्वक कार्य है, लेकिन अगर आप ठान लें की आप स्वस्थ जीवनशैली चाहते हैं तो आप ज़रूर सफल होंगे। सही आहार, पर्याप्त नींद और व्यायाम की सहायता से आप अपने वजन कम करने के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। लगातार डटे रहें आपको कामयाबी ज़रूर हासिल होगी।


FAQ


1. डाइट चार्ट को फाॅलो करते हुए आप अपनी पसंदीदा चीज़ हफ्ते में कितनी बार खा सकते हैं?

पूरे हफ्ता डाइट चार्ट फाॅलो करने के बाद आप हफ्ते में एक दिन अपनी पसंद का खाना खा सकते हैं। कड़ी मेहनत के बाद आप कम से कम एक दिन अपनी मनपसंद चीज़ सिमित मात्रा में खा सकते हैं।

2. वजन कम करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

स्वस्थ जीवनशैली को चुनना ही वजन कम करने का सबसे अच्छा तरीका है। स्वस्थ जीवनशैली मतलब पौष्टिक आहार, शारीरिक गतिविधि, अच्छी नींद, खुशहाल जीवन। एक ऐसी योजना तैयार करें जो आपके लिए सही हो, और लंबे समय तक चले।

3. प्रति सफ्ताह कितना वजन कम करने की उम्मीद की जा सकती है?

प्रति सफ्ताह वजन कम करने की उम्मीद आपके शुरूआती वजन, उम्र, शारीरिक गतिविधि, कैलोरी सेवन सहित कई अन्य चीज़ों पर भी निर्भर करता है। सामान्य तौर पर, सुरक्षित एंव स्थायी रूप से वजन कम करने की दर प्रति सफ्ताह 1-2 पाउंड है।

4. वजन कम करने की कोशिश करते समय किन खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए?


वजन कम करते समय हमें चीनी या चीनी से बनी किसी भी चीज़ का कम सेवन करना चाहिए, तलि हूई चीज़ें, जंक फूड, कोलड ड्रिंक, आदि इन सब चीज़ों का जितना कम सेवन करें उतना अच्छा होता है। इन सब चीज़ों से शरीर में चर्बी होती है और वजन बढ़ता है।

5. वजन कम करने के लिए कैसे प्रेरित रहें?

वजन कम करना एक चुनौतीपूर्वक कार्य है लेकिन वजन कम करने के लिए डटे रहना उससे भी मुश्किल कार्य है मगर नामुमकिन नहीं। लगातार मेहनत करते रहिए, अपने लक्ष्य को ध्यान में रखिए, परिवार, दोस्तों या फिर किसी स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर से सपोर्ट मांगना आपको इस राह में डटे रहने के लिए आपकी सहायता करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.