Weight Loss Tips In Hindi - 15 वेट लाॅस टिप्स

फिट और अच्छा दिखना किसे पसंद नहीं है। हर कोई स्लिम - ट्रिम और स्वस्थ दिखना चाहता है। यह ठीक भी है क्योंकि फिट रहने से केवल आपकी पर्सनालिटी ही अच्छी लगती है बल्कि आप स्वस्थ भी रहते हैं। वजन कम करने के लिए कुछ खास चीज़ों का ध्यान रखना पड़ता है जिसे हम नज़रअंदाज कर देते हैं और शायद यही वजन बढ़ने का कारण हो सकता है। इस लेख में हम आपको weight loss tips in hindi के बारे में बताएंगे। वजन कम करने के कुछ ऐसे सरल टिप्स के बारे में बताएंगे जिसे करके आप स्वस्थ रूप से वजन कम कर सकते हैं।


Weight Loss Tips In Hindi

 

Weight Loss Tips In Hindi


बिगड़ते खान - पान, और रहन सहन वजन बढ़ने का एक मुख्य कारण है। सही आहार और स्वस्थ जीवनशैली को चुन कर आप वजन कम कर सकते हैं। इसलिए इस लेख में हम आपको Weight Loss Tips In Hindi के बारे में बताएंगे। कुछ ऐसे सरल एंव सुरक्षित टिप्स बताएंगे जो वजन घटाने में आपकी मदद करेगी।

1. सुबह पेट भरकर नाश्ता करें -

सुबह का नाश्ता दिन की पहला भोजन होता है। सुबह का नाश्ता अच्छे से पेट भरकर करना चाहिए। नाश्ते में संतुलित आहार लें जिसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और फाइबर हो जो हमारे शरीर को मजबूत बनाता है और वजन कम करने में हमारी मदद भी करता है। कई लोग सुबह नाश्ता ही नहीं करते जो बहुत गलत है। भूखा रहने या नहीं खाने से वजन कम नहीं होता।

2. ओवरईटिंग से बचें -

मोबाइल या टीवी देखकर खाना खाने से आप ओवरईटिंग का शिकार हो सकते हैं। इसलिए खाना खाते समय आपका ध्यान खाने पर होना चाहिए। आपका ध्यान यदि टीवी या मोबाइल में होगा तो आपको पता ही नहीं चलेगा कि आपने कितना खा लिया।

3. छोटी प्लेट में खाएं -

यदि आप खाने के लिए छोटी प्लेट का इस्तेमाल करते हैं तो उसमें खाना कम परोसा जायगा बड़ी प्लेट की तुलना में। ऐसा करने से आप ज्यादा खाने से बच सकते हैं।

4. चीनी के सेवन से बचें -

कुछ लोग मीठे के शौक़ीन होते हैं इसी कारण वो ज्यादा चीनी खा लेते हैं। चीनी मोटापा बढ़ाने का मुख्य कारण हो सकता है।
वजन कम करने के लिए चीनी का सेवन कम कर दे।

5. साॅफ्ट ड्रिंक से दूर रहें -

जितना हो सके साॅफ्ट ड्रिंक या सोडा पेय पदार्थों से दूर रहें।
साॅफ्ट ड्रिंक में भरपूर मात्रा में चीनी होती है जिससे वजन बढ़ सकता है। आप चाहे तो ताजा नारियल पानी या फलों के रस का सेवन कर सकते हैं।


6. रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट से दूरी -

रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट में से पौष्टिक तत्व हटा दिए जाते हैं। ब्रेड, पास्ता ये रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट भोजन हैं इसलिए इसका कम ही सेवन करें।

7. मेटाबाॅलिक रोग -

कुछ ऐसे रोग होते हैं जिससेे वजन बढ़ता है जैसे कि - पी सी ओ डी, डाइबिटीज, इन्सुलिन रेसिस्टेन्स यदि आपको भी इनमें से कोई परेशानी है तो डाॅक्टर से इलाज करवाएं।

8. चीट डे -

इतनी मेहनत करने के बाद आप एक दिन तो खुद को दे ही सकते हैं। हफ्ते में एक दिन आप अपनी मनपसंद चीज़े खाएं लेकिन सीमित मात्रा में। कई बार तो लोग चीट डे पर अपनी पसंदीदा चीज़ खाने से पहले बहुत बार सोचते हैं क्योंकि उन्हें भी अब स्वस्थ आहार लेना अच्छा लगता है।

9. खाने को अत्यधिक ना पकाएं -

यदि आप अपने खाने को ज्यादा पकाते हैं तो उसमें मौजूद सभी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इसलिए खाने को ज़रूरत से ज्यादा न पकाएं ऐसा खाना गुण नही करता। खाने में कच्ची सलाद अवश्य शामिल करें।

10. डिनर जल्दी करें -

सोने के दो घंटे पहले भोजन कर लें ताकि खाना पच सके। ऐसा करने से हमारी पाचन शक्ति मजबूत होती है। खाना खाते ही तुरंत सो जाने से खाना पचता नहीं है और मोटापा बढ़ता है।

11. पानी खुब पीएं -

पानी पिने से एसिडिटी की समस्या नही होती। पानी पीने से हमें ताजगी मिलती है और हमारा शरीर अंदर से साफ रहता है। इसलिए आप मोटापे से भी बच सकते हैं।

12. कैलोरी गिनें -

आप जो भी खाते हैं उसकी नोटिंग कर लें कि दिन भर में आप कितनी कैलोरी का सेवन कर रहे हैं। ऐसा करने से आपको वजन घटाने में आसानी होगी।

13. अच्छे से सोएं -

नींद पूरी होना मोटापा कम करने के लिए अति आवश्यक है। कई बार नींद पूरी न होने पर लोग देर रात को जाग जाते हैं और फिर कुछ ना कुछ खाते रहते हैं। ऐसा करने से मोटापा बढ़ सकता है।

14. हंसना -

आजकल किसकी ज़िंदगी में परेशानी नही होती। तनाव से समस्या का समाधान नहीं होता बल्कि हमारे शरीर को नुक्सान ही होता है। हंसना एक थैरेपी है जिससे स्वास्थ्य भी अच्छा होता है। हंसने से हमारा मन खुश रहता है, तनाव भी दूर होता है। इसलिए हंसने - मुस्कुराने में संकोच ना करें। 

15. खाना खाने के बाद टहले -

खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलने से खाया हुआ पचता है जिससे हमारी पाचन शक्ति मजबूत होती है। खाना खाते ही लेटने से मोटापा होता है।


Conclusion


वजन कम करने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करे, नियमित रूप से योग और व्यायाम करें। वजन कम करने के लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह ले ताकि वह आपके स्वास्थ्य के अनुसार आपके लिए एक सर्वोत्तम आहार योजना तैयार कर सके। वजन कम करने की प्रक्रिया एक धीरे - धीरे प्रक्रिया होती है इसलिए संयम रखें सफलता अवश्य प्राप्त होगी।


FAQ


1. क्या देर रात तक खाना अच्छी आदत है?

नहीं, देर रात तक जागने से हमें क्रेविंग होती है और हम कुछ ना कुछ खाते रहते हैं। ऐसा करने से हमारा वजन बढ़ सकता है। देरी से खाने से खाया हुआ पचता भी नहीं है और इससे मोटापा भी होता है।

2. क्या छोटे बर्तन में खाने से हम ज्यादा खाने से बच सकते हैं?

हाँ, बड़ी प्लेट की तुलना में छोटी प्लेट में कम खाना परोसा जाता है जिससे आप ज्यादा खाना खाने से बच सकते हैं। यह टिप वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है।

3. क्या हफते में एक चीट डे गलत है?

इतनी मेहनत के बाद अगर हफ्ते में एक दिन यदि आप अपनी मनपसंद चीज़े खाते हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है। सिर्फ एक दिन अगर आप सिमीत मात्रा में अपनी पसंदीदा चीज़ खाना चाहते हैं तो खुशी - खुशी, शोक से खाएं।

4. क्या सुबह अच्छे से नाश्ता करना चाहिए?

सुबह का नाश्ता दिन की पहली मील होती है। सुबह भर पेट नाश्ता करना चाहिए। नाश्ते में आप ओट्स, सेब, दलिया, छाछ या अपने अनुसार कुछ खाएं लेकिन सुबह नाश्ता ज़रूर करें। भुखे रहकर या कुछ न खाने से मोटापा कम नहीं होता है। उलटा ऐसा करने से हमारे शरीर को नुक्सान पहुँचता है।

5. वजन घटाने के लिए कौन - कौन से आहार सहायक हो सकते हैं?

वजन कम करने के लिए आप अपने खाने में प्रोटीन, विटामिन, हेल्दी फैट युक्त आहार, मोटा अनाज, ताजे फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स, दाल इन सब चीज़ों को शामिल करना सहायक हो सकता है।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.