Weight Loss Exercise In Hindi - वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज

मोटापा एक ऐसी समस्या बन चुका है जिसके कारण कई लोग परेशान हैं। यह भविष्य में जाकर कई गंभीर रोगों का कारण बन सकता है। लाख कोशिशों के बावजूद भी लोगों को इससे छुटकारा नहीं मिलता। एक्सरसाइज के लिए जिम में घंटों बिताना हर किसी के लिए संभव नहीं, ना ही खान- पान पर नियंत्रण करना क्योंकि यह भी एक सीमा तक ही ठीक है। इसलिए इस लेख में हम आपको weight loss exercise in hindi के बारे में बताएंगे। हम आपको कुछ ऐसे सरल एक्सरसाइज बताएंगे जिसे कर के आप आसानी से वजन घटा सकते हैं।

Weight Loss Exercise In Hindi

 

Weight Loss Exercise In Hindi

व्यायाम वजन घटाने का एक महत्वपूर्ण उपाय है‌। व्यायाम वजन कम करने में हमारी मदद करता है। इस लेख में हम आपको Weight Loss Exercise In Hindi के बारे में बताएंगे जिसे रोज़ाना करके आप मोटापा कम करने के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

1. वाकिंग (‌Walking) -

वाकिंग वजन घटाने की सबसे आसान एक्सरसाइज है। वाकिंग वजन घटाने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। आप अपनी घर के आंगन में या फिर घर की छत पर भी वाकिंग कर सकते हैं। लगभग 30 मिनट तक तेज़ कदमों से चलने से कैलोरी भी घटती है और वजन भी संतुलित रहता है। वाकिंग करने से एसिडिटी की समस्या में भी राहत मिलती है और खाया हुआ पचता भी है।

2. दौड़ना (Running) -

वजन घटाने की एक्सरसाइज में दौड़ना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। स्थिर और मध्यम गति से दौड़ना वजन कम करने में हमारी मदद करती है। दौड़ने की प्रक्रिया से हमारे पूरे शरीर पर सामान्य प्रभाव पड़ता है जो शरीर के अलग - अलग हिस्सों से चर्बी घटाने में मदद करता है।

3. साइकिल चलाना (Cycling) -

साइकिल चलाकर भी वजन कम किया जा सकता है और इसका आपको तनीक भी एहसास नहीं होगा क्योंकि इसे एक मध्यम शारीरिक गतिविधियों में गिना जाता है। रोज़ करीब 30 मिनट साइकिल चलाने से वजन को नियंत्रित किया जा सकता है।

4. तैरना (Swimming) -

वजन कम करने के लिए तैरना एक बहेतर विकल्प है। इसमें सिर से लेकर पैर तक सभी अंगों का पूर्ण रूप से इस्तेमाल होता है। तैराकी से कैलोरी भी कम होती है और वजन भी नियंत्रित किया जा सकता है।

5. स्किपिंग (Skipping) -

रस्सी कूदने से शरीर के हर अंग पर दबाव पड़ता है जिससे चर्बी कम होती है।रोज़ 15 मिनट रस्सी कूदना वजन कम करने में आपकी मदद करता है।
 

6. प्लैंक (Plank) -

वजन घटाने में प्लैंक का अभ्यास नियमित रूप से करना लाभकारी साबित हो सकता है। इस प्रक्रिया में आपको अपने शरीर को लगभग पुश अप्स की स्थिति में कुछ मिनट के लिए रोकने की कोशिश की जाती है। प्लैंक का नियमित अभ्यास शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करता है साथ ही कैलोरी को कम करता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

करने का तरीका -

  • पहले जमीन पर योग मैट बिछाएं और पुश - अप की स्थिति में आ जाएं।
  • हाथों को कोहनियों से मोड़ते हुए जमीन में ऐसे सटा दें कि शरीर के ऊपरी हिस्से का भार हाथों पर रहे और पैरों के पंजों पर शरीर के नीचे वाले हिस्से का। 
  • इस स्थिति में शरीर का पूरा भार पैरों के पंजों और हथेलियों पर होगा।
  • इस स्थिति में आने के बाद यह सुनिश्चित करना होगा की कमर और गर्दन एकदम सीधी रहे।
  • इस अवस्था में 3 - 4 मिनट तक बने रहने का प्रयास करें।
  • कुछ दिन अभ्यास करने के बाद इस एक्सरसाइज को इच्छा के अनुसार बढ़ा भी सकते हैं।

7. जम्पिंग जैक्स (Jumping Jack) -

मोटापा कम करने के लिए एक्सरसाइज में जम्पिंग जैक्स को शामिल कर सकते हैं। वजन कम करने के लिए इसे सहायक माना जाता है।

करने का तरीका -

  • सबसे पहले सावधान की मुद्रा में खडे़ हो जाएं।
  • शरीर को जमीन से थोड़ा उछालते हुए पैरों को जितना हो सके उतना फैलाएं और नीचे आते समय पैरों को जमीन पर जमाएं। 
  • पैरों को फैलाने के साथ अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं।
  • दोबारा उछलते हुए प्रारंभिक स्थिति में वापस आ जाएं। 
  • शुरू में इस प्रक्रिया को 5 - 10 मिनट ही करें।
  • अभ्यास होने पर आप अपने अनुसार इसे बढ़ा भी सकते हैं।

8. योग (Yoga) -

योग हमारे शरीर को अंदर से मज़बूत करता है और माोनसिक तनाव कम करने में हमारी मदद भी करता है। योग के कई आसन है जिनका अभ्यास करके वजन कम किया जा सकता है। वजन कम करने के लिए योग भी सहायक होता है।


Conclusion


व्यायाम से शरीर को ऊर्जा मिलती है, कैलोरी बर्न होती है, मांसपेशियां मजबूत होती है और हमारे स्वास्थ्य को सुधारने में भी अहम भूमिका निभाती है। व्यायाम को अपने दिनचर्या में शामिल करके आप स्वस्थ रूप से वजन कम कर सकते हैं।


FAQ


1. कितने समय तक व्यायाम करना चाहिए?

यह इंसान की शारीरिक क्षमता पर निर्भर करता है। प्रारंभ में 30 मिनट बहुत है फिर धीरे - धीरे अपनी क्षमता के अनुसार बढ़ा सकते हैं।

2. क्या व्यायाम करने से सिर्फ वजन ही कम होता है?

नहीं, व्यायाम करने से केवल वजन ही कम नहीं होता बल्कि यह मानसिक तनाव को भी दूर करता है और हमारे शरीर को भीतर से मज़बूत करता है।

3. क्या व्यायाम करने से खान - पान में भी बदलाव करने की आवश्यकता है?

व्यायाम से आपके खान - पान में बदलाव तो आएगा। बहेतर परिमाण पाने के लिए सही आहार भी अत्यंत आवश्यक है।

4. क्या में अपने व्यायाम प्लान को पूर्ण रूप से बदल सकता हूँ?

हाँ, आप अपने व्यायाम प्लान को अपनी ज़रूरत के हिसाब से बदल सकते हैं। आप नए व्यायाम जोड़ सकते हैं, व्यायाम की मात्रा बढ़ा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे शुरुआत में धीरे - धीरे ही बढ़ाएं।

5. क्या व्यायाम करने से पहले डाॅक्टर की सलाह लेनी चाहिए?

यदि आपके पास कोई चिकित्सा शिकायत है तो डाॅक्टर की सलाह लेना अच्छा होगा। वे आपके स्वास्थ्य और फिटनेस के अनुसार सही व्यायाम योजना सुनिश्चित करेंगे।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.