Belly Fat Kam Karne Ke Liye Kya Khaye
1. ओट्स
लोग ब्रेकफास्ट में ओट्स खाना बहुत पसंद करते हैं। आधे कप कच्चे ओट्स में 4 ग्राम तक फाइबर और 150 कैलोरी होती है। पकने के बाद फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है। फाइबर की मात्रा ज्यादा होने के कारण पेट लंबे समय तक भरा रहता है। औट्स में मौजूद प्रोटीन पेट कम करने में भी मदद करता है।
2. ब्रोकली
ब्रोकली में कैल्शियम और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होता है। इससे पाचन शक्ति तो मज़बूत होती ही है और साथ ही यह फैट कम करने में भी मदद करता है। आप ब्रोकली का सूप लें सकते हैं, सलाद खा सकते हैं और इसकी सब्जी भी बनाकर खा सकते हैं।
3. पालक
पेट की चर्बी कम करने के लिए पालक का सेवन करना बहुत अच्छा होता है। इसमें भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट होते हैं। पालक में फाइबर के अलावा विटामिन ए, विटामिन सी, ऑयरन और मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में होता है।
4. टमाटर
चर्बी कम करने में टमाटर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट चर्बी को कम करने में मदद करती है। यह खाने में भी स्वादिष्ट लगता है और पाचन शक्ति को मजबूत करता है।
5. अखरोट
अखरोट छोटी - मोटी भूख के लिए अच्छा स्नैक्स है। इसमें प्रोटीन और फाइबर दोनों ही पाए जाते हैं। अखरोट खाने से बार - बार भूख नहीं लगती है, जिससे फूड इंटेक भी कम होता है। बैली फैट कम करने के लिए अखरोट अच्छा विकल्प है।
Read More: Pet Ki Charbi Kaise Kam Kare
6. कद्दू
कद्दू एक ऐसी सब्जी है जिसमें क्विनोआ से भी ज्यादा मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। फाइबर वजन कम करने में सहायक होता है। कददू में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, साथ ही यह विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
7. दही
दही खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। दही खाने से पेट की समस्या जैसे की गैस और ब्लोटिंग भी कम होती है। गैस कम होने से पेट भी साफ रहेगा और चर्बी कम करने में मदद करेगा।
8. मशरूम
मशरूम में मौजूद फाइबर हमें दिन भर की स्नैकिंग से बचाता है। फाइबर अच्छी मात्रा में होने के कारण हमें बार - बार भूख नहीं लगती है और ऐसा करने से चर्बी कम करने में मदद मिलती है।
Conclusion
FAQ
1. क्या मैं बैली फैट कम करने के लिए केवल खाने की मात्रा कम कर सकता हूँ?
सिर्फ खाने की मात्रा कम करने से बैली फैट कम करना संभव नहीं है। आपको स्वस्थ एंव संतुलित आहार लेने की आवश्यकता है जिसमें नट्स, मोटे अनाज, फल, सब्जी शामिल हो।
2. क्या मैं बैली कम करने के लिए केवल व्यायाम कर सकता हूँ?
व्यायाम बैली फैट कम करने में मदद करता है, लेकिन व्यायाम के साथ अच्छा आहार लेना भी आवश्यक होता है।नियमित आहार के साथ पौष्टिक आहार लेना भी ज़रूरी है।
3. क्या मैं बैली कम करने के लिए केवल विशेष आहार पदार्थ खा सकता हूँ?
बैली फैट कम करने के लिए विशेष आहार पदार्थ के साथ संतुलित आहार लेने की आवश्यकता होती है जिसमें विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों का सही संयोजन हो।
4. क्या मैं तली हुई चीज़ें खा सकता हूँ?
तली हुई चीज़ें जैसे कि चिप्स, समोसा, पकोड़े, आदि इन सब चीज़ों से बैली फैट बढ़ सकता है। इनमें अधिक मात्रा में तेल होता है जो हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है।
5. क्या हमें अपने आहार में प्रोटीन शामिल करना चाहिए?
हाँ, आपको अपने आहार में प्रोटीन शामिल करना चाहिए। प्रोटीन के सेवन से भूख कम लगती है और बैली फैट कम करने में सहायक होती है।