Pet Kam Karne Ki Exercise - Reduce Belly Fat At Home



ऐसे बहुत लोग होते हैं जिनका शरीर तो दुबला - पतला होता है पर उनका पेट बाहर निकला हुआ रहता है। बाहर निकला हुआ पेट जिसे बैली फैट भी कहते हैं, यह एक बड़ी परेशानी है। बाहर निकले हुए पेट से असहजता तो होती ही है साथ ही कोई कपड़े भी नहीं खिलते हैं। बैली फैट के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि - नींद पूरी न होना, गलत खान - पान, एक्सरसाइज न करना। इस लेख में हम आपको pet kam karne ki exercise के बारे में बताएंगे। हम आपको कुछ ऐसी आसान एक्सरसाइज बताएंगे जिसे घर पर करके आप पेट कम करने की कोशिश कर सकते हैं।



Pet Kam Karne Ki Exercise


Pet Kam Karne Ki Exercise



खराब जीवनशैली का हमारे शरीर पर तो असर पड़ता ही है, लेकिन इसका सबसे ज्यादा प्रभाव हमारे पेट पर दिखाई देता है। पेट के आसपास चर्बी सबसे जल्दी जमा होती है और जब बात वजन कम करने की आती है तो ज़िद्दी पेट की चर्बी को कम करना बहुत मुश्किल हो जाता है। पर आप फिक्र न करें क्योंकि अपने जीवन में केवल कुछ बदलाव करके और रेगुलर एक्सरसाइज से आप बैली फैट कम कर सकते हैं। इसलिए इस लेख में हम आपको Pet Kam Karne Ki Exercise के बारे में बताएंगे। पेट कम करने के लिए एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है।


1. रस्सी कूदना (Skipping)

पेट, पैर और जांघों की चर्बी कम करने में रस्सी कूदने से मदद मिल सकती है। रस्सी कूदना एक बहुत ही आसान सी एक्सरसाइज है। Skipping एक लो इंपैक्ट एक्सरसाइज होती है जिसे कुछ समय करने के बाद आपको थकान महसूस होती है। इसलिए शुरुआत में इसे थोड़ी देर ही करें फिर धीरे - धीरे करके इसकी मात्रा बढ़ाएं।

2. स्क्वाट्स (Squats)

स्क्वाट्स करने से लोवर बैली फैट कम करने में मदद मिलती है। शरीर के निचले हिस्से के लिए स्क्वाट्स एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। यह एक लो इंपैक्ट एक्सरसाइज होती है इसलिए आप रोज़ाना इसके कुछ रैप्स आसानी से कर सकते हैं। स्क्वाट करने से मसल्स मज़बूत होते है। इससे टांगें टोन होती हैं।


3. क्रंचेज (Crunches)

पेट के आसपास जमी हुई चर्बी को कम करने के लिए क्रंचेज करना एक अच्छी एक्सरसाइज है। क्रंचेज के कई प्रकार है और इसे कई तरीके से कर सकते हैं और सभी तरीके पेट की चर्बी कम करने में मदद करते हैं। क्रंचेज करने के लिए पीठ के बल मैट पर लेटे और घुटनों को मोड़ लें। अपनी कोहनियों को मोड़कर गर्दन के पीछे रखें। अब सांस लेते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाने की कोशिश करें। फिर सांस छोड़ते हुए वापस नीचे लेट जाएं।

4. फ्लटर किक (Flutter Kicks)


फ्लटर किक एक्सरसाइज कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। इसलिए यह एक्सरसाइज बैली फैट कम करने में फायदेमंद होता है। फ्लटर किक कोर की मांसपेशियों, खासकर के पेट के निचले हिस्से की मांसपेशियों और हिप फ्लेक्सर्स को ठीक करती है। इस बात का ध्यान रखें कि फ्लटर किक में गति और लेग एक्सटेंशन दोनों ही बहुत मायने रखते हैं।

5. प्लैंक (Plank)

बैली फैट कम करने के लिए प्लैंक भी कारगर साबित होते हैं। प्लैंक पूरे शरीर की कसरत है। यह एक्सरसाइज करना भी आसान है। शरीर की चर्बी कम करने के साथ यह एक्सरसाइज शरीर का संतुलन भी बेहतर करती है। शुरुआत में आप इस एक्सरसाइज को 30 सेकेंड ही करें, फिर धीरे - धीरे समय बढ़ाएं।

6. बर्पीज (Burpees)

बर्पीज की मदद से आप वजन कम करने के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज कैलोरी बर्न करने में हमारी मदद करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है।

7. सिट अप्स (Sit Ups)

इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले मैट पर बैठें। पैरों को घुटनों से मोड़कर सामने की तरफ रखें। दोनों हाथों को सिर के पीछे रखें। पैरों को जमीन पर टिकाकर रखें और शरीर को पीछे की तरफ लेकर जाएं, फिर वापस बैठें। सिट अप्स करने से बैली फैट पर तेज़ी से असर दिखने लगेगा।

8. साइकलिंग (Cycling)


पेट कम करने के लिए साइकलिंग एक आसान और मददगार एक्सरसाइज साबित होती है। इससे पेट के साथ पैरों और जांघों की भी अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है। साइकलिंग करने से शरीर की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।


Conclusion



पेट कम करने के लिए व्यायाम अत्यंत महत्वपूर्ण है। जो व्यायाम आप कर सके वह व्यायाम आपको नियमित रूप से करने हैं। व्यायाम के साथ आहार और जीवनशैली भी बहुत महत्वपूर्ण है। इन सभी चीज़ों को संतुलित रूप से करके आप पेट की चर्बी कम करने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।


FAQ


1. पेट कम करने के लिए कौन - कौन से व्यायाम करने चाहिए?


पेट कम करने के लिए क्रंचेज, प्लैंक, साइकलिंग और योगासन जैसे व्यायाम कर सकते हैं। इन व्यायाम को नियमित रूप से करने से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है।

2. कितनी देर तक व्यायाम करना चाहिए ताकि पेट की चर्बी कम हो सके?

पेट की चर्बी कम करने के लिए दिन में 30 - 40 मिनट व्यायाम करना काफी है। परंतु आप चाहे तो किसी चिकित्सक की सलाह ले सकते हैं ताकि वो आपको आपकी शारीरिक क्षमता और स्वास्थ्य के अनुसार सलाह दे सके।

3. क्या सिट अप्स और क्रंचेज व्यायाम से पेट की चर्बी कम हो सकती है?


सिट अप्स और क्रंचेज से पेट की चर्बी निश्चित रूप से कम नहीं कर सकते हैं, लेकिन इस व्यायाम से पेट की आसपास की मांसपेशियां मज़बूत होती है। पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको संपूर्ण शरीर के व्यायाम को शामिल करना होगा।

4. क्या योग व्यायाम से पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है?


योग व्यायाम करने से बैली फैट को कम किया जा सकता है । योग शांति एंव मानसिक स्थिरता भी प्रदान करता है, जो एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

5. क्या पेट कम करने के लिए केवल व्यायाम ही काफी है?

केवल व्यायाम करने से पेट कम करना संभव नहीं है। सही आहार और स्वस्थ जीवनशैली के साथ व्यायाम करने से पेट कम करने में मदद मिल सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.