7 Day Diet Chart For Weight Loss In Hindi - चर्बी करे कम

ज्यादातर लोग मोटापे से छुटकारा पाने के लिए डाइटिंग की सहायता लेते हैं। खासकर महिलाएं डाइटिंग की वजह से कम खाना शुरू कर देती हैं। इससे उनका वजन तो कम नही होता बल्कि उन्हें कमजोरी महसूस होने लगती है और अक्सर वे किसी और बीमारी का शिकार हो जाती हैं। वजन घटाने के लिए सिर्फ डाइट फाॅलो करना काफी नहीं बल्कि इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि डाइट में क्या खाना चाहिए। हमें हमारी शारीरिक ज़रूरतों के हिसाब से डाइट चार्ट बनाना चाहिए। इस लेख में हम आपको 7 day diet chart for weight loss in hindi के बारे में बताएंगे। स्वस्थ रूप से वजन घटाने में यह काफी सहायक है।

7 Day Diet Chart For Weight Loss In Hindi


7 Day Diet Chart For Weight Loss In Hindi


मोटापा आजकल हर किसी के लिए परेशानी का कारण बन गया है। हर कोई अच्छा और फिट दिखना चाहता है। इसलिए इस लेख में हम आपको 7 Day Diet Chart For Weight Loss In Hindi के बारे में बताएंगे। इस सुरक्षित एंव स्वस्थ डाइट चार्ट को नियमित रूप से फाॅलो कर के आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं। इस डाइट चार्ट के माध्यम से हम आपको भोजन करने का सही समय तथा भोजन में क्या खाएं इन सब चीज़ों के बारे में जानकारी देंगे।

पहला दिन -

सुबह 6.30 से 7 बजे के बीच - आधा गिलास सौंफ का पानी पीएं।

नाश्ता 7.30 से 8.30 बजे के बीच - एक कटोरी वेजिटेबल दलिया, एक कप ग्रीन टी, कुछ नट्स जैसे कि - बादाम, अखरोट।

मिड माॅर्निंग स्नैक्स 10 से 10.30 बजे के बीच - फलों का रस या ताजे कटे 3 - 4 तरह के मिलाए हुए फल।

दोपहर का भोजन 12 से 1.30 बजे के बीच - दाल एक कटोरी, मल्टी ग्रेन आंटे की रोटी,‌ कोई भी सब्जी, दही और सलाद।

शाम का नाश्ता 5 से 6 बजे के बीच - एक छोटी कटोरी स्प्राउट्स सलाद।

रात का भोजन 7.30 से 8.30 के बीच - एक कटोरी वेजिटेबल सूप, एक सब्जी आपकी पसंद की, रोटी।

सोने से पहले 9.30 से 10 के बीच - आधा गिलास दूध पीएं।

दूसरा दिन -

सुबह 6.30 से 7 बजे के बीच - आधा गिलास सौंफ का पानी पीएं।

नाश्ता 7.30 से 8.30 बजे के बीच - उपमा या फिर नारियल की चटनी के साथ इटली।

मिड माॅर्निंग स्नैक्स 10 से 10.30 बजे के बीच - थोड़े से तालमखाने भुने हुए, कोई फल।

दोपहर का भोजन 12 से 1.30 बजे के बीच - मिक्स वेजिटेबल, रोटी मल्टी ग्रेन आंटे की, ब्राउन राइस, दाल।

शाम का नाश्ता 5 से 6 बजे के बीच - पनीर सेक के खाएं।

रात का भोजन 7.30 से 8.30 के बीच - रोटी,‌ वेजिटेबल सूप, हरी चटनी।

सोने से पहले 9.30 से 10 बजे के बीच - आधा गिलास दूध पीएं।

तीसरा दिन -

सुबह 6.30 से 7 बजे के बीच - आधा गिलास सौंफ का पानी पीएं।

नाश्ता 7.30 से 8.30 बजे के बीच - चटपटा पोहा।

मिड माॅर्निंग स्नैक्स 10 से 10.30 बजे के बीच - फल o या फलों का रस।

दोपहर का भोजन 12 से 1.30 बजे के बीच - रोटी, पनीर की सब्जी, रायता और सलाद।

शाम का नाश्ता 5 से 6 बजे के बीच - एक कप ग्रीन टी और बिस्कुट।

रात का भोजन 7.30 से 8.30 के बीच - एक कटोरी दाल, चपाती, कोई भी सब्जी।

सोने से पहले 9.30 से 10 बजे के बीच - आधा गिलास दूध पीएं।

चौथा दिन -

सुबह 6.30 से 7 बजे के बीच - आधा गिलास सौंफ का पानी पीएं।

नाश्ता 7.30 से 8.30 बजे के बीच - दाल का चीला, हरी चटनी।

मिड माॅर्निंग स्नैक्स 10 से 10.30 बजे के बीच - नारियल पानी या फिर छाछ।

दोपहर का भोजन 12 से 1.30 बजे के बीच - चपाती, सब्जी, दही और सलाद।

शाम का नाश्ता 5 से 6 बजे के बीच - मौसमी का रस या दो - तीन तरह के मिलाए हुए फल।

रात का भोजन 7.30 से 8.30 बजे के बीच - छोले और चपाती।

सोने से पहले 9.30 से 10 बजे के बीच - आधा गिलास दूध पीएं।

पांचवा दिन -

सुबह 6.30 से 7 बजे के बीच - आधा गिलास सौंफ का पानी पीएं।

नाश्ता 7.30 से 8.30 बजे के बीच - वेजिटेबल ओट्स, एक कप ग्रीन टी और 2 - 4 बादाम और अखरोट।

मिड माॅर्निंग स्नैक्स 10 से 10.30 बजे के बीच - थोड़े से अंकुरित मूंग खाएं इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें थोड़े सा प्याज़, टमाटर, नींबू का रस और नमक मिलाकर भी खा सकते हैं।

दोपहर का भोजन 12 से 1.30 बजे के बीच - काली दाल, रोटी, खीरे का रायता।

शाम का नाश्ता 5 से 6 बजे के बीच - फल तरबूज़, अंगूर, चीकू या फिर ऐसा फल जो आपको पसंद हो।

रात का भोजन 7.30 से 8.30 बजे के बीच - एक हरी सब्जी, चपाती, कड़ी।

सोने से पहले 9.30 से 10 बजे के बीच - आधा गिलास दूध पीएं।

छठा दिन -

सुबह 6.30 से 7 बजे के बीच - आधा गिलास सौंफ का पानी पीएं।

नाश्ता 7.30 से 8.30 बजे के बीच - ब्राउन ब्रेड एवोकाडो टोस्ट।

मिड माॅर्निंग स्नैक्स 10 से 10.30 बजे के बीच - फ्रेश फ्रूट जूस।

दोपहर का भोजन 12 से 1.30 बजे के बीच - वेजिटेबल कोफता, फुलका, दही, सलाद।

शाम का नाश्ता 5 से 6 बजे के बीच - काॅन की चाट अगर आप चाहे तो इसमे टमाटर, प्याज़, नींबू का रस, नमक मिलाकर भी खा सकते हैं।

रात का भोजन 7.30 से 8.30 बजे के बीच - मिक्स सब्जी का सूप, दाल, एक और सब्जी आपके पसंद की, चपाती।

सोने से पहले 9.30 से 10 बजे के बीच - आधा गिलास दूध पीएं।


सातवा दिन -

सुबह 6.30 से 7 बजे के बीच - आधा गिलास सौंफ का पानी पीएं।

नाश्ता 7.30 से 8.30 बजे के बीच - वेजिटेबल टिक्की और हरी चटनी।

मिड माॅर्निंग स्नैक्स 10 से 10.30 बजे के बीच - फल या फल का रस।

दोपहर का भोजन 12 से 1.30 बजे के बीच - पनीर की सब्जी, चपाती, रायता और सलाद।

शाम का नाश्ता 5 से 6 बजे के बीच - टमाटर सूप।

रात का भोजन 7.30 से 8.30 बजे के बीच - दाल, चपाती और कोई भी एक सब्जी।

सोने से पहले 9.30 से 10 बजे के बीच - आधा गिलास दूध पीएं।

सप्ताह के सातों दिन यह डाइट चार्ट फाॅलो करने से आप वजन कम करने में अवश्य कामयाब होंगे। इस डाइट चार्ट की मदद से केवल आपका वजन ही कम नहीं होगा बल्कि आपके शरीर को ज़रूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे जिससे आपका शरीर कमज़ोर नहीं होगा। कोई नया आहार या व्यायाम शुरू करने से पहले किसी चिकित्सक से सलाह लेना आवश्यक है।

संतुलित आहार बनाए रखने के लिए कुछ जरूरी टिप्स

वजन कम करने के लिए स्वाद से समझौता करने की आवश्यकता नहीं। पौष्टिक आहार का अच्छे से पालन करने के लिए सरल उपाय जानिए :-

1. फल और सब्जी ज्यादा खाएं।

2. मोटा अनाज खाएं इससे आपको ज्यादा फाइबर मिलता है।

3. एक बार में खाने की बजाय आप दिन में 5 से 6 बार खाएं एक बार में खाने से हम ज्यादा खाते हैं जिससे मोटापा होता है। इसलिए थोड़ी - थोड़ी देर में खाएं इससे एसिडिटी भी नहीं होती है।

4. जंक फूड का सेवन कम करें।

5. रात को देरी से खाने की आदत छोड़े।

6. छोटी प्लेट का उपयोग करें ऐसा करने से आप ज्यादा नहीं खाएंगे।

Conclusion

यह 7 दिनों का डाइट चार्ट आपको स्वस्थ रहने तथा वजन कम करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में आपकी मदद कर सकता है। इस डाइट चार्ट की सहायता से आप पौष्टिक आहार लेकर वजन घटा सकते हैं साथ ही आपके शरीर को ऊर्जा भी मिलेगी। आहार के साथ आपको अपनी शारीरिक गतिविधियां और व्यायाम पर भी ध्यान देना होगा जिससे वजन कम करने का आपका उद्देश्य पूरी तरह से सफल हो सके। ध्यान रहे, यह डाइट चार्ट केवल एक सामान्य मार्गदर्शन के रूप में है, आप अपनी व्यक्तिगत आवश्यकता के अनुसार इसे बदल सकते हैं। अपने आहार और व्यायाम के बारे में किसी चिकित्सक की सलाह लें जो आपको आपकी शारीरिक ज़रूरतों के हिसाब से सुझाव देगा।

FAQ


1. क्या चीनी या दूध वाली चाय पी सकते हैं?

चीनी या दूध वाली चाय हमारे शरीर के लिए अच्छी नही होती। इसलिए बिना चीनी या दूध वाली चाय पीने की सलाह दी जाती है।

2. वजन कम करने के लिए खाना किस तेल में बनाए और कितनी मात्रा में इस्तेमाल करें?

वजन घटाने के लिए आप खाना बनाने के लिए ऑलिव ऑयल, सरसों का तेल, नारियल तेल या फिर राइस ब्राउन ऑयल इनमें से किसी भी एक तेल का इस्तेमाल कर सकते है। एक दिन का खाना बनाने के लिए आपको 3 - 4 चम्मच से ज्यादा तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यदि आप एकसट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करते हैं तो आप 6 - 7 चम्मच तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. अगर मीठी चीज़े खाना का मन करे तो क्या करें?
  • यदि आप मीठी चीज़े खाना पसंद करते हैं तो आप घर की बनी मिठाई खाएं क्योंकि घर की बनी मिठाई में बाज़ार की तुलना में कम चीनी का इस्तेमाल होता है। 
  • थोड़ी सी डार्क चाॅकलेट खाएं।
4. यह 7 दिनों का डाइट चार्ट से कितना वजन कम किया जा सकता है?

वजन कम करना व्यक्ति के शारीरिक गतिविधियां, उसके आहार, वजन तथा अन्य चीज़ों पर निर्भर करता है। यदि डाइट चार्ट का ईमानदारी से पालन किया जाए तो बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं।

5. क्या इस डाइट चार्ट को अपनाकर तुरंत वजन कम किया जा सकता है?

वजन कम करने के लिए सही आहार, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली बहुत महत्वपूर्ण है। इस डाइट चार्ट को अपनाने से आपको स्वस्थ आहार का लाभ मिलेगा जिससे आपके शरीर को ऊर्जा मिलेगी, परंतु तुरंत वजन कम करने के लिए आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करना होगा और व्यायाम को अपने जीवन में शामिल करना पड़ेगा।































एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.