Weight Loss Yoga In Hindi - ये 5 योगासन करे चर्बी कम

आमतौर पर वजन कम करने के लिए लोग जिम जाना पसंद करते हैं और डाइट फाॅलो करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि कई लोग वजन घटाने के लिए योगा का सहारा लेते हैं। नियमित योगाभ्यास वजन कम करने में मददगार हो सकता है। इस लेख में हम आपको weight loss yoga in hindi के बारे में बताएंगे। मोटापा कम करने के लिए कुछ ऐसे योगासन बताएंगे जिसे रोज़ाना नियमित रूप से करने से असर दिखने लगेगा। योगा करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, तंदरुस्ती बनी रहती है और हमारे अंतर्मन को शांति मिलती है।

Weight Loss Yoga In Hindi


Weight Loss Yoga In Hindi

योग से हम शारीरिक एंव मानसिक दोनों तरह से फिट रह सकते हैं। योग करने से केवल हमारा शरीर मजबूत ही नहीं होता है बल्कि योग शरीर लचीला भी बनाता है। इसलिए इस लेख में हम आपको Weight Loss Yoga In Hindi के बारे में बताएंगे। कुछ ऐसे योगासन बताएंगे जिसे रोज़ाना कर के आप वजन कम कर सकते हैं।

1. धनुरासन (Bow Pose) -

धनुरासन या बो पोज एक ऐसा योगासन है जो पूरे शरीर का वजन घटाने में मदद करता है, खासतौर पर बैली फैट कम करने में असरदार है। धनुरासन करने के लिए जमीन पर मैट बिछाकर पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद कमर जमीन पर टिकी रहने दें और शरीर के ऊपरी हिस्से को पीछे की तरफ मोडे़ं, पैरों को घुटने से मोड़ें और पैरों को उठाकर हाथों से पकड़ने की कोशिश करें। श्वास -प्रश्वास सहज रखें। इस स्थिति में आरामदायक अवधि तक रूक कर वापस पूर्व स्थिति में आएं। इस योगासन को करते समय शरीर धनूष के आकार का दिखने लगता है इसलिए इस योगासन को धनुरासन कहते हैं।

2. उत्कटासन (‌Chair Pose) -

उत्कटासन को चेयर पोज भी कहते हैं। जैसा की नाम से ही पता चलता है कि इस योगासन को करने के लिए शरीर को चेयर की आकृति में डालना पड़ता है। इस आसन को करने के लिए अपने पैरों को एक - दूसरे से थोड़ा अलग कर के सीधे खड़े हो जाएं। कोहनीयों को झूकाए बिना हथेलियों को नीचे की ओर रखते हुए हाथों को सामने फैलाएं। कमर को झूकाए जिससे नितंब घुटनों की बराबरी में आ जाएं। फिर अपने हाथों को कुछ इस तरह ऊपर ले जाएं जिससे आपकी उंगलियाँ छत की तरफ इशारा करे। सामने देखें और कुछ देर रूकें और इस स्थिति में सांस लें छोड़ें। इस योगासन से थाई, बैली और आर्म फैट पर असर पड़ता है।

3. भूजंगासन (Cobra Pose) -

भूजंगासन को कोबरा पोज भी कहते हैं। पेट की चर्बी कम करने, कमर पतली करने में यह आसन बहुत फायदेमंद होता है। भूजंगासन करने के लिए पेट की बल जमीन पर लैट जाएं। फिर हाथों को सामने की तरफ फैलाएं जिससे हथेली जमीन से लगी रहे। अब शरीर को सामने की तरफ से पीछे मोड़ते हैं। इस मुद्रा में कुछ देर होल्ड कर सकते हैं।


4. फलकासन (Plank Pose) -

फलकासन पूरे शरीर का फैट बर्न करने के लिए बहुत मददगार होता है। इस योगासन से हाथ - पैरों पर खास असर दिखाई पड़ता है। इस आसन को करने के लिए जमीन पर पेट की बल लेटें। हाथों को हथेली से कोहनी तक सामने जमीन पर रखें। फिर पैरों के पंजों को उठाकर पूरे शरीर को उठाएं और पोज होल्ड करें।

5. तितली आसन (Butterfly Pose) -

इस आसन को करते वक्त शरीर की मुद्रा तितली की तरह हो जाती है इसलिए इस आसन को तितली आसन कहते हैं। यह योग पैरों और जांघों पर असर डालता है। यदि आपके पैरों और जांघों पर ज़यादा चर्बी है तो यह आसन ज़रूर करें। यह आसन करने के लिए दोनों पैरों को घुटनों से मोड़कर पैरों के तलुओं को आपस में मिलाकर एड़ियों को अधिक से अधिक निकट लाएं। दोनों हाथों से पैरों को सामने से पकड़ लें। पीठ सीधी रखें और दोनों घुटनों को एक साथ एक बार ऊपर और फिर दोबारा नीचे करें। कम से कम 3 - 4 बार इस अभ्यास को करें।


Conclusion


शरीर और मन को स्वस्थ रखने में योग अहम भूमिका निभाता है। योग करने से हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है, मन भी तनावमुक्त होता है और मांसपेशियां भी मजबूत होती है। योग वजन कम करने में सहायक होता है। योग नियमित अभ्यास है, इसे आराम और धैर्य से करना चाहिए। यदि आप वजन घटाने के लिए एक उपयोगी तरीका ढूंढ रहें हैं तो योग आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यदि आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी है तो बताए गए योगाभ्यास को किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक की सलाह के बिना ना करें।


FAQ



1. क्या योग करने से वजन कम होता है?

नियमित योगाभ्यास करने से वजन कम हो सकता है। योग करने से शरीर की मेटाबोलिज्म बढ़ती है और फैट बर्न करने में मदद मिलती है। योग हमें ऊर्जा देता है और हमारे शरीर को पूरी तरह से मज़बूत कर देता है।

2. क्या आप योग से पेट की चर्बी कम कर सकते हैं?

योग हमारे पेट की चर्बी घटाने में काफी मदद करता है। योग से हमारे पूरा शरीर स्ट्रेच होता है जिससे हमारे पूरे शरीर पर बराबर दबाव महसूस होता है। इसलिए योग जांघों, कमर, आर्म और पैट की चर्बी कम करने में मददगार साबित हो सकती है।

3. वजन घटाने के लिए क्या बेहतर है योग या जिम?

योग और जिम दोनों के अपने - अपने फायदे हैं। यह नहीं कहा जा सकता है कि वजन घटाने के लिए कोई एक, दूसरे से बेहतर है। यह तो हमारे शरीर पर और हमारी पसंद पर निर्भर करता है।

4. क्या दिन भर में 20 मिनट योग करना काफी है वजन कम करने के लिए?

शुरुआत में 20 मिनट योगा करना अधिक होता है। धीरे - धीरे जब आपको योगाभ्यास करने की आदत हो जाए फिर आप चाहे तो इस समय को बढ़ा कर 30 मिनट कर सकते हैं। योग से हमारा शरीर स्वस्थ होता है और शरीर को ऊर्जा भी मिलती है।

5. योग करके आप कितना वजन कम कर सकते हैं?

योग करने से भिन्न - भिन्न लोग अलग - अलग मात्रा में वजन कम कर सकते हैं। योग के साथ आहार भी वजन कम करने में सहायता करता है। योग करने के साथ पौष्टिक एंव सही आहार लेना भी अति आवश्यक होता है वजन कम करने के लिए। शारीरिक गतिविधि, अच्छा आहार, नींद और तनावमुक्त जिन्दगी इन सब चीज़ों पर भी यह निर्भर करता है कि आप कितना वजन कम कर सकते हैं।










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.